March 15, 2026

बायजू की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही

नई दिल्ली : संकटग्रस्त एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही है। आलम यह है कि कंपनी को पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। कंपनी पिछले कुछ समय से आर्थिक संकट से जूझ रही ये कंपनी अपनी हालत सुधारने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन अपनी स्थिति नहीं बदल पा रही है।

कि पैसों की बचत करने के लिए कंपनी को पहले अपने सभी रीजनल ऑफिस बंद करने पड़े थे और अब उसने अपने ट्यूशन सेंटर बंद करना शुरू कर दिया है। लागत में कटौती करने के लिए बायजू ने 30 सेंटर बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा कि उसके 262 हाइब्रिड मॉडल पर चलेंगे। साथ ही अपने संचालन के तीसरे साल में अधिकांश सेंटर्स को लाभदायक बनाने का टारगेट रखा है।

पिछले हफ्ते, बायजू ने अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा था। कंपनी ने नकदी संकटों के बीच देश भर में कई दफ्तर खाली कर दिए।लीज समाप्त होने की वजह से कंपनी ने दफ्तर छोड़े हैं। कंपनी केवल अपना बेंगलुरु स्थित मुख्यालय ही रख रही है। कंपनी ने अभी भी अपने हजारों कर्मचारियों को फरवरी महीने का पूरा वेतन नहीं दिया है। कुछ प्रमुख निवेशकों के साथ चल रहे एनसीएलटी मामले के चलते कंपनी का फंड फंसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *