शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है
मुंबई, : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज बुरी खबर सामने आई है। शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स करीब 1400 अंक लुढक़ा है। इससे निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूब गए हैं।
सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,611.11 के मुकाबले 407 अंक बढक़र 75,017.82 पर खुला और 484 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,095.18 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सूचकांक जल्द ही एक प्रतिशत से अधिक गिरकर 73,831.42 के स्तर पर आ गया। दोपहर 12:10 बजे के आसपास निफ्टी 50 0.70 फीसदी गिरकर 22,492.35 पर था जबकि सेंसेक्स 0.90 फीसदी गिरकर 22,492 पर था।
बीएसई का मार्केट कैप घटकर 406.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि सुबह के समय 410 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा था। इस तरह बाजार की गिरावट में निवेशकों को सीधा 4 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा कुछ ही समय में हो गया है।
