February 11, 2026

ऑटो चालक भी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा:चन्नी

जालंधर, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आटो रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ऑटो चालक भी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि वे हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाने का काम करते हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ऑटो ही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए वे कम पैसे में अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये ऑटो चालकों की भी बड़ी समस्याएं हैं और इन लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि आटो चालकों द्वारा की जाती दिन-रात की मेहनत का वह सम्मान करते है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ इस वर्ग को मिल सके, इसके लिए ऑटो चालकों को जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि अधिकांश लोग सरकारी योजना के लाभ से वंचित रह जाते है।इस बीच ऑटो चालकों ने भी कहा कि कोई राजनीतिक नेता उनकी समस्याओं को नहीं समझता जब कि चरणजीत सिंह चन्नी ने उनकी समस्याएं सुनी हैं।उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो हर वर्ग की समस्याओं को समझ सके और उनका समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी से उन्हें काफी उम्मीदें हैं और उन्हें यकीन है कि चन्नी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *