September 23, 2026

गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख की आर्थर रोड जेल में मौत

दाऊद का भी था करीबी

मुंबई : गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान की मुंबई के जेजे अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह आर्थर रोड जेल में बंद था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2022 में टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में शेख (61) को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दाऊद इब्राहिम और छोट शकील सहित दाऊद गैंग के कई सदस्य शामिल हैं। शेख गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड जेल में बंद था और जेजे अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा था।

बता दें कि जुलाई 2023 में ठाणे जिले से सटे मीरा रोड एरिया में शेख की प्रॉपर्टी को एनआईए ने जब्त कर लिया था। बता दें कि आरिफ अबूबकर शेख को टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उस पर टेरर फंडिंग के अलावा हथियारो की तस्करी, ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप थे। शेख और उसके भाई मोहम्मद सलीम कुरैशी को सलीम फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *