April 24, 2025

अमरनाथ यात्रा की तारीख का हुआ ऐलान, 53 दिन चलेगी यात्रा; शुरू हुआ होगा रजिस्ट्रेशन

1 min read

नई दिल्ली : अमरनाथ यात्रा की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक यानी 53 दिन चलेगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। यात्रा पर जाना से पहले श्रद्धालुओं को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि इस बार यात्रा की अवधि पिछले साल के मुकाबले 10 दिन कम है। यात्रा के लिए क्या है गाइडलाइन? यात्रा के लिए श्रद्धालुों की उम्र 13 साल से कम या 70 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र जरूरी होगा। प्रत्येक श्रद्धालु का पंजीयन शुल्क 150 रुपये है। यात्रा शुरू करने से पहले रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडी (RFID) कार्ड लेना भी जरूरी होगा। अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है और इसके साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया हैं। साथ ही इसे उस स्थान के रूप में भी वर्णित करते हैं जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकांश भाग सालों भर बर्फ से घिरा रहता है। गर्मी के मौसम में मंदिर को बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।