March 9, 2026

अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

मंडी, 22 अक्तूबर। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी डीएस सामंत ने बताया सेना में अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार तुरंत प्रभाव से वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पर भी भेजे गये हैं।
उन्होंने बताया यह भर्ती रैली मंडी, कुल्लू तथा लाहुल स्पिति के युवाओं के लिए 18 से 24 नवम्बर तक मंडी में पड्डल मैदान में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में मंडी, कुल्लू तथा लाहुल स्पिति जिलों के लिखित परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तारीख और समय के अनुरूप पड्डल ग्राउंड मंडी में भर्ती रैली में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने उम्मीदवारों से अपने साथ सभी अपेक्षित दस्तावेज लाने के अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही हो तो वह भर्ती कार्यालय मंडी में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *