February 20, 2026

कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल के खिलाफ एक्शन, किया सस्पेंड

चंडीगढ़ – बालीवुड अभिनेत्री व मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

सीआईएसएफ कर्मी पर सख्त एक्शन लेते हुए CISF डीजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच के लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि CISF की महिला सुरक्षाकर्मी की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बहस हो गई थी। इस बहस के बाद सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस घटना की पड़ताल करेगी। वहीं कंगना रनौत भी इस घटना के बाद दिल्ली पहुंच गई हैं।

बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला सुरक्षाकर्मी किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए गए बयान से नाराज थी है। CISF कुलविंदर कौर ने कहा, “कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां किसान आंदोलन में बैठे हैं, क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *