April 24, 2026

आम आदमी पार्टी को लगा जोर का झटका जोर से

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा के साथ होंगे विलय

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा ने कहा- जिस आम आदमी पार्टी को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। राघव चड्ढा ने कहा, जिस पार्टी को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है।
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा- हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।
आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा- मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं।

राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह भी हैं। इतना ही नहीं, बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी भी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हैं। ये सभी पंजाब से सांसद हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से पंजाब की राजनीति में भूचाल आ सकता है। जिसका असर आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *