नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाना हमारा पहला लक्ष्य – डॉ अभय शर्मा
अजय कुमार, बंगाणा, आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविरों की बंगाणा ब्लॉक की आखिरी कार्यशाला प्राइमरी हेल्थ सेंटर लठियाणी में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ अभय शर्मा ने की। इसमें करीब 15 आशा कार्यकताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की चेन को तोड़ने के लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी जिसके लिये आशा कार्यकर्ता को पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का रूप देना होगा।
जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने बताया की जिला प्रशासन नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए हर ब्लॉक में पंचायत टास्क फोर्स का गठन कर रहा है जिसमें प्रधान, पंचायत सचिव, बीडीसी मेंबर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, युवा वर्ग, महिला मंडल, अध्यापक गण और आस पास में सभ्य ब्यक्ति, जो समाज सेवा में अपना अहम योगदान देते हैं सबको साथ लाकर जन जन तक इस अभियान को पहुंचाया जाएगा तथा उनको नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा।
अगर किसी भी आशा कार्यकर्ता को कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है और उसका समाधान जल्दी किया जाएगा।
नशे के ऊपर लगाम लगाना मुश्किल नही है पर अच्छे कदम उठाने की जरुरत है जो जिला प्रशासन अपने आप में इसकी शुरूआत कर चुका है। जिसको सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
इसमें मुख्य रूप से हेल्थ कार्यकताओं ने भी भाग लिया और कहा की हम नशा मुक्त ऊना अभियान को सफ़ल बनाकर देश भर में एक मिसाल पेश करेंगी।
