मलाना डैम-2 की बहाली में मदद के लिए एन0डी0आर0एफ0 तैनात
एन0डी0आर0एफ0 के रेस्कयूरों द्वारा हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश एवं बादल फटने के कारण भिन्न-2 जगहों में फसे लोगों के लिए आपदा एवं बचाव ऑपरेशनों को अन्जाम दिया जा रहा है। एन0डी0आर0एफ0 की टीमों की त्वरित कार्रवाई हेतु मानसून सीजन को देखते हुए जिला कुल्लु एवं जिला किन्नौर में एक-01 टीम प्री-पोजीशन की गई है।
