राष्ट्रीय कौशल योगयता फ्रे म वर्क के तहत रोजगार मेला 27 जुलाई को : एडीसी
झज्जर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजन
झज्जर, एडीसी सलोनी शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राष्ट्रीय कौशल योगयता फ्रेम वर्क कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि हैल्थ केयर रिटेल सैक्टर,ब्यूटी वैलनैस सैंटर,फिजीकल एजूकेशन,आईटी व आटो मोबिल से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया है। एडीसी ने बताया कि यह रोजगार मेला शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हाल में शुरू होगा। रोजगार मेला में विभिन्न कौशल आधारित कोर्स पास 85 विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए आंमत्रित किया गया है। मेला में दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेते हुए युवाओं का चयन करेंगे। बैठक में विभिन्न कंपनियों के भर्ती अधिकारी,तकनीकी संस्थानों के प्राचार्य ने भाग लिया।
