February 25, 2026

विश्व स्काउट्स जम्बूरी में भाग लेंगे प्रदेश के 10 प्रतिभागी

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत स्काउट्स एंड गाईड्स हिमाचल प्रदेश के ज़िला कांगड़ा के सात स्काउट्स और एक व्यस्क लीडर दक्षिण कोरिया गणराज्य में 01 से 12 अगस्त, 2023 तक आयोजित होने वाली 25वीं विश्व स्तरीय जम्बूरी में प्रतिभागी के तौर पर भाग लेंगे। ज़िला कांगड़ा के सत्यम धीमान, केतन सोडी, अनित्य धीमान, निपुण शर्मा, हर्षित, अंश प्रधान, वाणिक पंडित और कर्ण ठाकुर इस टीम का हिस्सा हैं। इसके अतिरिक्त ज़िला मण्डी से बलवीर सिंह रोवर के तौर पर और ज़िला कुल्लू से अंकिता ठाकुर रेंजर के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सर्विस टीम में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाईड्स के बैनर तले इस अंतर्राष्ट्रीय जम्बूरी में देश के 384 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रदेश के स्काऊट्स अनित्य धीमान यूनिट नम्बर-7 में मीडिया कोऑर्डिनेटर हैड के रूप में कार्य करेंगे। इस जम्बूरी में विश्व भर के 172 स्काउटिंग के लगभग 50 हजार से अधिक स्काउट्स भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *