February 25, 2026

कारगिल विजय दिवस पर गगरेट भाजपा ने हरवाल में शहीदों को किया नमन

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा,
मण्डल गगरेट भाजपा द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हरवाल में एक कार्यक्रम का आयोजन करके कारगिल युद्ध में विजय दिलाने वाले देश के वीर सूरमाओं को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम कर्नल जोगिंदर पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला पार्षद सुशील कालिया, कर्नल पराशर, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, सूबेदार साधु सिंह सहित पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कर्नल जोगिंदर पाल शर्मा ने बताया कि 25 मई, 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 जवानों ने जीवन का बलिदान दिया था। दो माह से भी अधिक समय तक चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना जाबांज जवानों ने अपने प्राणों की आहूतियां देकर दुश्मनों को देश की सीमा से खदेड़ कर आपरेशन विजय को सफल बनाया था। कारगिल विजय पर देश भर में सेना के सर्वोच्च सैनिक सम्मान में कुल चार परमवीर चक्र मेडल प्रदान किए गए, जिसमें दो हिमाचल के वीर कैप्टन विक्रम बत्तरा(मरणोपंरात) और राइफलमैन संजय कुमार जीवित को परमवीर चक्र से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में मिली जीत की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने बताया हमें अपने वीर सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि 25 मई, 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में कई सैनिकों ने अपना बलिदान कर भारत भूमि कर रक्षा की थी। जिला पार्षद सुशील कालिया ने बताया कि हमारे वीर एवम जाबांज सैनिको ने कठिन परिस्थितियों एवम ऊँची पहाड़ियों को बैठे दुश्मनों को खदेड़ा,जो पूरी दुनियां को हमारी सैनिको की वीरगाथा से अवगत करवाता है, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को शौर्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *