घनारी स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में एनएसएस यूनिट द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कारगिल विजय दिवस की 24 वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त नायक मंगल सिंह,14 डोगरा ने शिरकत की जबकि प्रधानाचार्य ललित मोहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सतीश के.कालिया ने बताया कि सर्वप्रथम कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के रूप में याद किया गया। तत्पश्चात कारगिल में अपनी सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त नायक मंगल सिंह,14 डोगरा को प्रधानाचार्य ललित मोहन की अगुवाई में स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले एनएसएस स्वयंसेवियों ने पोस्टर मेकिंग एवम स्लोगन राइटिंग एवम अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि कारगिल विजय दिवस असंख्य वीरों की वीरगति के उपरांत कारगिल जीत की स्मृति दिलवाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है। भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में भी सदैव जीत का ही वरण किया है। इसीलिए सभी भारतीय सेना को सच्चे हृदय से नमन करते हैं।उधर नायक मंगल सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर सम्मान पाकर वो हर्षित हैं और उनका प्रयास रहेगा कि हमेशा युवाओ में देश सेवा का जज्बा भरते रहें।इस अवसर अधीक्षक पवन शर्मा,प्रिया,अरुण,कमल ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।
