February 25, 2026

27000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कर रही है हर संभव प्रयास

173 राहत कैंपों में 1616 लोग मौजूद

चंडीगढ़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों अनुसार संकट में घिरे लोगों को सहायता प्रदान करने की अपनी वचनबद्धता पूरी करते हुए, राज्य का सरकारी अमला बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति में सुधार के लिए लगातार यत्नशील है। 

राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी लाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार 27286 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। वक्ता ने बताया कि आंकड़ों से अनुसार 25 जुलाई सुबह 8 बजे तक 1469 गाँव बाढ़ से प्रभावित है। राज्य में कुल 173 राहत कैंप चल रहे है, जिनमें 1616 लोग ठहरे हुए है। इस समय तरनतारन, फ़िरोज़पुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होश्यारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एस.ए.एस.नगर, जालंधर, संगरूर, एस.बी.एस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट सहित 19 जिले बाढ़ से प्रभावित है। 

राजस्व विभाग की तरफ से अलग- अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार राज्य में बाढ़ कारण कुल 41 लोगों की जान जा चुकी है।

पशु पालन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य में कुल 2451 पशुओं का इलाज करने के इलावा 1906 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।  विभाग की बचाव टीमें जरूरतमंद पशुओं का इलाज, फीड्ड और हरा- चारा मुहैया करवाने के लिए दिन- रात काम कर रही है। प्रभावित जिलों में विशेष बाढ़ राहत कैंप भी लगाए जा रहे है।  दूसरे तरफ़ स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तनदेही से बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही है। वक्ता अनुसार 440 रैपिड रिस्पांस टीमें ( आर.आर.टी.) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 201 मैडीकल कैंप लगाए हुए है।  उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ज़रूरत अनुसार सूखे भोजन के पैकेट बाँटे जा रहे है। रूपनगर में 22, 929, पटियाला में 64000, एस.ए.एस.नगर में 4800, एस.बी.एस. नगर में 5700 और फतेहगढ़ साहिब में 2200 पैकेट बाँटे जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *