February 25, 2026

हरियाणा में कोई भी गरीब बच्चा उच्चतर शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा:मनोहर लाल

हरियाणा में पैसे के अभाव के कारण अब कोई भी गरीब बच्चा उच्चतर शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। प्रदेश सरकार ऐसे गरीब बच्चों की फीस वहन करेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज हुई स्थायी वित्त समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सोनीपत के राई स्थित खेल विश्वविद्यालय के भवन व अन्य निर्माण कार्यों के लिए ₹100 करोड़ की ग्रांट जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा समिति ने लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के लिए ₹105 करोड़ जारी करने की स्वीकृति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *