भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-16 कैंप के लिए श्री दशमेश मार्शल अकादमी के फुटबॉल खिलाड़ी का चयन
सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब , श्री दशमेश मार्शल एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब के फुटबॉल खिलाड़ी गगनदीप सिंह को भारतीय फुटबॉल टीम के अंडर-16 कैंप के लिए चुना गया है। फुटबॉल कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि यह टीम सितंबर में अंडर-16 सेफ चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी, जिसका कैंप 24 जुलाई 2023 से श्री नगर में शुरू हो चुका है. इस अवसर पर फुटबॉल कोच अमरजीत सिंह और जसविंदर सिंह को खेल विभाग के निदेशक हरप्रीत सिंह सूदन, निदेशक एडमिन पीआईएस गुरदीप कौर, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार बेगरा, एथलेटिक्स कोच जगबीर सिंह, हरविंदर सिंह, दरपाल सिंह, बॉक्सिंग कोच गुरजीत कौर, हॉस्टल वार्डन गुरजीत सिंह, मनिदरवीर सिंह, ओलंपियन रणजीत सिंह और स्थानीय निवासियों ने बधाई दी।
