February 25, 2026

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 18 नये रूटों पर बसों का स्थानीय परिचालन आज से शुरू

कुल्लू 24 जुलाई
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज जानकारी दी कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आज 18 नये रूटों पर बसों का स्थानीय परिचालन आज से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि मनाली-खंड में मनाली-सोलंगनाला , मनाली-कोठी, मनाली-रायसन वाया नग्गर पतलीकूहल तक बसें चलाई जा रही हैं । पतलीकूहल खंड में पतलीकूहल- नग्गर- जाना से नाथन नाला तक, पतलीकूहल –नग्गर- हालान – खुमारटी तक, पतलीकूहल से पंनगान, पतलीकूहल- डोभी- फोज्ल तक बसें चलाई जा रही हैं। भुन्तर- खंड में भुन्तर—गड्सा –ठेला, भुन्तेर-सचानी बद्योली तक, भुन्तर- बजौरा से लांगिनी, भुन्तर-भूलंग से ब्लोक पॉइंट तक तक बसें चलाई जा रही हैं। औट खंड में औट -सैंज – औट , ज्वालापुर से देवखान तक, तथा कुल्लू खंड में कुल्लू-ज्वालापुर देवखान तक, कुल्लू- बालू -कुडिसेरी तक, कुल्लू – कमांद से करेरी तक, कुल्लू-बंजार शिमला तक बस चलाई जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *