विधायक भुट्टो के आग्रह पर 2 दिन में कुटलैहड़ की जनता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11लाख रुपए
कुटलैहड़ की जनता द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का एक-एक पैसा पीड़ितों के लिए बनेगा वरदान: देवेंद्र भुट्टो
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सोमवार को बंगाणा चौक पर हिमाचल में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष के लिए चंदा इकट्ठा किया, वही कुटलैहड़ के बुद्धिजीवी लोगों ने बढ़ चढ़कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने विधायक के आग्रह पर एक लाख से लेकर 500 रूपए तक की धनराशि प्रदान की। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता के सहयोग से वे करीब 11 लाख की धनराशि राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाएंगे। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो उनके आग्रह पर 11 लाख के करीब की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की है उसके लिए वे तन मन से कुटलैहड़ की जनता के आभारी रहेंगे। भुट्टो ने कहा कि लोगों का दिया गया बाढ़ पीड़ितों के लिए एक एक रुपए का दान सीधा पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगा और पीड़ित परिवारों को मददगार साबित होगा। विधायक भुट्टो ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कोबिड के नाम पर ली गई धनराशि कहां खर्च हुई और किस पीड़ित परिवार को दी गई इसका आज तक कोई रिकॉर्ड नहीं है। जबकि कोबिड के समय भी कुटलैहड़ की समस्त जनता ने करीब 26 लाख की धनराशि पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई थी। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर कार्य को पारदर्शिता से कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता का बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिए गए पैसे का पूरा हिसाब जनता को दिया जाएगा। भुट्टो ने कहा कि राज्य में आपदा का समय चल रहा है, कई परिवार परिवार बेघर हो चुके हैं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री हर समय पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दे रहे हैं। लेकिन राज्य भाजपा और विपक्ष आपदा पर पीड़ित परिवारों की सहायता करने की बजाय राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। राजनीति करने के लिए 5 वर्ष पड़े हैं। लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ करना रह गया है। राज्य की जनता पर आपदा की घड़ी आई है।भारी बारिश के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हुए हों, रास्तों के संपर्क टूट गए हों, जनता दो वक्त की रोटी के लिए तरस रही हो ऐसे समय में भाजपा को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए ताकि आपदा से बाहर निकला जा सके। आपदा की इस घड़ी में कुटलैहड़ के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को चेक भी प्रदान किए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, उप प्रधान झुंबर जीवन शर्मा, किशोरीलाल हटली, संजीव मिंटू के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोबिड के समय विपक्ष की भूमिका को याद करें भाजपा नेता: भुट्टो
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि 3 वर्ष पूर्व जब देश में कोविड संक्रमण जारी था और हिमाचल की जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी उस समय हिमाचल में भाजपा की सरकार थी। लेकिन किस प्रकार हिमाचल कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका में सरकार और सत्ता पर काबिज भाजपा का साथ दिया था। हिमाचल की जनता की सुरक्षा की पैरवी करते हुए सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। सत्ता पक्ष व विपक्ष जनता के हाथ है, लेकिन अगर उसी जनता के दुख में राजनीति हो तो इसे घटिया राजनीति कहा जा सकता है।
