March 11, 2026

विधायक चैतन्य शर्मा ने निषाद कुमार को किया सम्मानित

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा, जिला ऊना से संबंधित होनहार एवं मेधावी खिलाड़ी निषाद कुमार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया। सोमवार को गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने निषाद कुमार के घर जाकर उनके माता पिता की मौजूदगी में शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि निषाद कुमार ने लगातार मेडल जीते हुए अपने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस अवसर पर उनकी माता व पिता यशपाल सिंह, आंदोरा ग्राम पंचायत के प्रधान पंकज कौंडल व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *