February 25, 2026

स्वां नदी पर बना काजवे बाढ़ के पानी में बहा

दौलतपुर चौक, 22 जुलाई (संजीव डोगरा): मरवाड़ी और सधाणी गांवों को जोड़ने के लिए स्वां नदी पर बनाया गया काजवे शनिवार को हुई भारी बारिश में पानी की बाढ़ में बह कर तबाह हो गया। यह काजवे मरवाड़ी और पंजाब के सधाणी के साथ जोह , पिरथीपुर व सलोह बैरी गांवों को जोड़ता है। मरवाड़ी और सधाणी गांवों के बीच स्वां नदी पड़ती है। बरसात की आई बाढ़ में इस नदी पर बना काजवे पूरी तरह बहने से अब यहाँ बड़ी खाई बन गई है जिससे यहाँ अप्रिय घटना घटने की आशंका बन गई है। इस काजबे को प्रतिदिन सैंकड़ों लोग इस्तेमाल करते थे। सधाणी की सरपंच महिमा डडवाल का कहना है की वह वर्षों से इस काजवे पर पुल की मांग कर रहे है लेकिन पंजाब – हिमाचल सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया है और अब काजबे पूरी तरह बह गया है जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। अधिशाषी अभियंता दौलतपुर चौक बलदेव सिंह का कहना की मामला ध्यान में है। इस स्थान पर पुल की डी. पी. आर. नाबार्ड को भेजी गई है। यातायात सुचारू रखने के लिए विभाग व्यवस्था करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *