February 25, 2026

उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली द्वारा ग्राम पंचायत नाहरी में पौधारोपण आयोजित

सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नाहरी के मशोबरा गांव में गत दिवस पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली के अध्यक्ष प्रशांत सिंह नेगी ने की।

प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय संपत्ति है। हमें इसके संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानव जीवन का आधार पौधों पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों का अहम योगदान है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी असम्भव है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे वायुमंडल से जहरीली गैसों को अवशोषित कर व्यक्ति को जीवनदायनी आक्सीजन मुफ्त में प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते रहे।

उन्होंने इस अवसर पर कचनार, जंगली फलो की प्रजाती दाडू, तूनी व भेड़ा इत्यादि के पौधो को रोपित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान राम सिंह, महिला मण्डल प्रधान देवनन्दीनी, वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.डी.चौहान, वन खण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी यशपात शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *