February 25, 2026

नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी मौजा जानेपाल कोंट रोड़ पर तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी को तोड़ा

भिवानी, 20 जुलाई। नगर योजनाकार विभाग द्वारा उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार स्थानीय मौजा भिवानी-जोनपाल कोंट रोड़ पर तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग भिवानी मौजा में कोंट रोड़ पर तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में डीमारकेशन व कच्चे रास्ते को जीसीबी मशीन द्वारा तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *