February 25, 2026

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों आतंकियों को ढेर किया

जम्मू कश्मीर में बीती रात भारतीय सेना ने 4 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकवादी विदेशी हैं। भारतीय सेना के विशेष बल,राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह कार्रवाई की गई है। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस पिछले 2 दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है। सोमवार को भी इस संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। यह संयुक्त ऑपरेशन बॉर्डर के करीब संदिग्ध गतिविधियां ध्यान में आने के बाद शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत पुंछ इलाके में घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था जिसके दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलाबारी हुई व इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे जाने का समाचार है। यह मुठभेड़ लगभग 9 घंटे तक चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *