September 18, 2026

धनेटा में भी किया गया विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया जागरुक

नादौन। हिमाचल प्रेदश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उपमंडल धनेटा ने उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकार एवं दायित्व, विद्युत टैरिफ, रूफ टॉप सोलर प्लांट, स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा बजत एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को विद्युत शिकायतों के निवारण एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं तथा प्रश्नों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन किया गया।
सहायक अभियंता किशोरी लाल ने उपाभोक्ताओं से कहा कि अगर वे भविष्य में जानकारी लेना चाहते हैं तो वह विद्युत उपमंडल कार्यालय धनेटा में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *