September 18, 2026

भोटा में 21 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा बिजली बोर्ड

भोटा। बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इनसे संबंधित मुद्दों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपमंडल भोटा में भी 21 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल भोटा के सहायक अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *