पर्यटन निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
, नगराेटा बगवां। पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आर.एस. बाली ने मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके समक्ष पहुंचे। आर.एस. बाली ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
आर.एस. बाली ने कहा कि नगराेटा सहित समस्त क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में रहता है। वे प्रतिदिन लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के हर गांव के समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना गया तथा उसी के अनुरूप विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और रास्तों से संबंधित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होने जा रहीं हैं जिनका फ्लैग ऑफ़ 18 सितंबर 2026 को नगरोटा बगवां से किया जाएगा।
