हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित कर किया पोषण माह का शुभारम्भ
09 सितम्बर से 08 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा पोषण माह
रिकांगपिओ ,उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां रिकांग पिओ के महात्मा गांधी पार्क में पोषण रैली को हरी झण्डी दिखाकर पोषण माह 2026 का ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त जिला कार्यक्रम अधिकारी किन्नौर श्री जय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां उपस्थित जनसमूह को दी और प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा, मुख्यध्यापक, वैटिनेरी अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण समन्वयक, तथा पोषण कोऑर्डिनेटर तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समन्वयक भी उपस्थित रहे।
