September 2, 2026

हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता : उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह,, उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश।
सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर।
टीकाकरण अभियान को व्यापक एवं प्रभावी बनाने तथा कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने के निर्देश।
जिले में 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश।
ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत करने तथा मरीजों को बेहतर व्यवहार, समय पर जांच, उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराने पर बल।
स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पात्र नागरिकों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *