August 22, 2026

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 16.57 रहा। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार HTET-2025 में कुल 1,92,220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 (PRT) में 31,402, लेवल-2 (TGT) में 99,896 और लेवल-3 (PGT) में 60,922 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। आंकड़ों के मुताबिक लेवल-1 में पास प्रतिशत सबसे कम 3.53% रहा। वहीं लेवल-2 में 20.71% और लेवल-3 में 16.50% अभ्यर्थी सफल रहे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट निर्धारित 100 रुपये शुल्क के साथ 24 अगस्त से 23 अक्टूबर, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम अपलोड करने अथवा किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आने की स्थिति में बोर्ड को घोषित परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *