August 7, 2026

जिलाधीश अनुपम कश्यप 8 रैंक आने पर इंडिया हीरोज़ अवार्ड से सम्मानित

शिमला, ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला ने आज शिमला शहर के जिलाधीश अनुपम कश्यप को फेम इंडिया मैगजीन 100 DM रैंकिंग में शिमला शहर के जिलाधीश अनुपम कश्यप को 8 रैंक आने पर इंडिया हीरोज़ अवार्ड देकर उनको सम्मानित किया ।
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला के सदस्य हिमांशु कुमरा ने शिमला के जिलाधीश आदरणीय अनुपम कश्यप जी को उनके कार्यालय में जाकर,पहाड़ी,टोपी ,मोफ़लर,मोमेंटो, व सर्टिफिकेट देकर उन्हें समानित किया ।
हिमांशु कुमरा ने बताया कि ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई [AIAA]जिसके अध्यक्ष बॉलीवुड अभिनेता रोहिताश गौर जी है व श्रीमती रेखा गौर जी ने अनुपम कश्यप जी का नाम इंडियन हीरोज़ अवार्ड 2026 के लिए चुना है
हिमांशु कुमरा ने इस उपलब्धि के लिये आदरणीय अनुपम कश्यप को ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *