August 7, 2026

चांसू पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर अगस्त 11 को

रिकांगपिओ, सांगला घाटी की ग्राम पंचायत चांसू के पंचायत घर में 11 अगस्त 2026, मंगलवार, को प्रातः 11 बजे एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर में कृषि, आतमा परियोजना, ग्रामीण विकास, उद्यान विभागों के अधिकारियों द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपकरणों के लिए वित्तीय अनुदान सहायता व समावेशी विकास की योजनाओं पर जानकारी दी जाएगी।

इस संयुक्त जागरूकता शिविर में स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं उद्यान विशेषज्ञों द्वारा कीट प्रबंधन तथा कीटनाशकों के स्प्रे शेड्यूल पर प्रकाश डाला जाएगा ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *