August 6, 2026

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण ही विकसित समाज की मजबूत नींव है

हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्र नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

रोहतक के जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से 25 महिलाओं को ₹11.95 लाख से अधिक राशि के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए, ताकि वे अपना व्यवसाय, गृह उद्योग एवं स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम में महिलाओं से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और लखपति दीदी जैसे अभियानों को गति देने पर भी बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *