जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल 11 अगस्त को लघु सचिवालय, नूंह में आयोजित होगी
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल 11 अगस्त को लघु सचिवालय, नूंह में आयोजित होगी।
आपदा आने से पहले तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन 11 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित करेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप, बाढ़ एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसी परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों और समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।
इस दौरान राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार, राहत शिविरों की स्थापना तथा संचार एवं विद्युत व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने जैसी गतिविधियों का वास्तविक अभ्यास किया जाएगा।
सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से यह अभ्यास जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा।
