7 अगस्त को भुन्तर, शाट और मौहल क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव, मरम्मत तथा सुधार कार्यों के चलते 7 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न 11 के.वी. फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता भून्तर अमन कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान 11 के.वी. हाथीथान फीडर के तहत आने वाले ट्रक यूनियन, गुरुद्वारा, गड़सा रोड, नरोगी, हाथीथान, जच्छनी, बड़ा भुईन, अम्बेडकर नगर, हाई स्कूल, हरी-हर अस्पताल, जिया, छरौड़ नाला तथा भुन्तर मुख्य बाजार व बैंक क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसी प्रकार 11 के.वी. शाट फीडर के अंतर्गत बड़ा भुईन, अम्बेडकर नगर, हाई स्कूल, हाथीथान, हरी हर अस्पताल, जिया, छरौड़ नाला, नरोगी, बढोगी, चौंग, जलूग्रां, शाट, छमाहण, बिजली महादेव, भ्रैंण, धारा और रतोचां क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 11 के.वी. मौहल फीडर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म, इंडियन ऑयल, सब्जी मण्डी, संध्या पैलेस तथा नाग मंदिर के समस्त इलाके में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यदि 7 अगस्त को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले अनुकूल कार्य दिवस को किया जाएगा। विभाग ने इस असुविधा के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।
