August 3, 2026

प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने की। डीडीपीओ ने नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी और शिकायतों का समयबद्ध त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। डीडीपीओ ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।
डीडीपीओ के समक्ष गांव हालुवास निवासी उदयवीर ने खेत में रास्ता दिलवाने की शिकायत दी, इस पर डीडीपीओ ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए त्वरित समाधान किया जाए और दोबारा से इसे शिकायत का मौका ना दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *