August 1, 2026

ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने मौलवियों के साथ की समन्वय बैठक

3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जिले के मौलवियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी समुदायों से शांति, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रहेगी। अफवाह फैलाने या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी मौलवियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए समाज में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *