August 1, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण : प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नूंह जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर रहेगा।

1,052 अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए।
12,886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित है, जिन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
1,67,168 मतदाताओं को रिकॉर्ड में चिन्हित विसंगतियों के संबंध में नोटिस भेजे जाएंगे।
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।

यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। यदि आपका नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है, तो 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच दावा/आपत्ति एवं आवश्यक दस्तावेज अवश्य प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *