February 25, 2026

राज्यपाल ने पंचवक्त्र महादेव मंदिर के पूर्णोद्धार कार्यों का जायज़ा लिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने मंडी प्रवास के दौरान प्राचीन पंचवक्त्र महादेव मंदिर जाकर मंदिर के पुनरोद्धार कार्यों का जायजा लिया। करीब 500 वर्ष पुराने इस भव्य शिव मंदिर में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां करीब 4 फ़ीट तक तक सिल्ट भर गई थी और मंदिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया था। बावजूद इसके मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा। राज्यपाल ने मंदिर में माथा टेका और भगवान शिव से सबकी सुरक्षा के लिये कामना की। मंडी के विधायक अनिल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *