डीआरडीए सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में डीसी ने सडक़ निर्माण संबंधी विभागों को साफ-साफ शब्दों में सख्त निर्देश दिए कि सडक़ों पर बने गड्डïोंं की वजह से कोई हादसा ना हो। सडक़ों पर बने गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। डीसी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी कड़े निर्देश दिए कि सडक़ों के किनारे जहां-जहां पेयजल पाइप लाइन लीकेज है, उनको तुरंत दुरुस्त करें ताकि पानी के ठहराव की वजह से सडक़ों पर गड्ढे ना बनें। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सडक़ों पर गड्ढों की वजह से कोई हादसा या किसी व्यक्ति की जान जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एफएआर दर्ज करवाई जाएगी। समीक्षा बैठक में एसडीएम एवं सचिव आरटीए महेश कुमार ने पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी से एसडीएम विजया मलिक, तोशाम से एसडीएम संदीप कुमार और सीएसपी अनूप कुमार मौजूद रहे।
