July 8, 2026

बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दोहरा संदेश

आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक श्अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. तरन्नुम खान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के यौन शोषण की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पौधारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

“बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, पौधारोपण हमारी भागीदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *