February 25, 2026

कुल्लू की लगवैली में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आई आसमानी आफत के बाद अब फिर हालात चिंताजनक बनने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन अनेक क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज सुबह कुल्लू की लगवैली में बादल फटने से दो मकान और पांच गौशाला में बह गई। इस घटना में यह गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बादल फटने की इस घटना के बाद समालग गांव के ग्रामीणों के सेब के बगीचों के अलावा दूसरी जमीनें भी बाढ़ में बह गई। अचानक आई इस आसमानी आफत से सरवरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बादल फटने की इस घटना से गांव के लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *