रोहतक शहर में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष डी-सिल्टिंग अभियान जारी
शहर को जलभराव, सीवर जाम और ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आधुनिक सुपर सकर मशीनों और अन्य उन्नत उपकरणों की सहायता से मुख्य एवं आंतरिक सीवर लाइनों की व्यापक सफाई की जा रही है।
शास्त्री नगर, डीएलएफ, रेलवे स्टेशन–कच्चा बेरी रोड, राजीव गांधी स्टेडियम, सुभाष नगर, झज्जर मोड़–काठ मंडी फ्लाईओवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े व्यास की सीवर एवं स्टॉर्म वाटर लाइनों की डी-सिल्टिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
नागरिकों से अपील:
सीवर लाइनों में प्लास्टिक, ठोस कचरा, निर्माण सामग्री या अन्य अवरोधक वस्तुएं न डालें। आपका सहयोग ही स्वच्छ, सुरक्षित और निर्बाध सीवर व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
