July 3, 2026

प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी (एचएसपीसीबी) द्वारा ग्राम पंचायत निनान के सहयोग से विशेष प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निनान के सदस्यों, भिवानी के बीडीपीओ नवीन कुमार एवं बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं राजकीय विद्यालय निनान के प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को 100 जूट के बैग वितरित किए गए। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत विद्यालय एवं गांव परिसर में पौधे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *