July 3, 2026

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की

लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम महेश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति से बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिलेगा और पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे, संशोधन सहित अन्य कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *