जल संरक्षण की दिशा में हरियाणा का बड़ा कदम!
माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला के नारायणगढ़ से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। इन सरोवरों के जीर्णोद्धार पर लगभग 223 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
जिला रोहतक के लिए भी यह गौरव का अवसर रहा। स्थानीय स्तर पर उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता ने जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, भाजपा प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, श्री दीपक निवास हुड्डा, पूर्व मेयर श्री मनमोहन गोयल तथा सांपला मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री उदयभान मलिक की उपस्थिति में जिले के 6 पुनर्जीवित अमृत सरोवरों का विधिवत उद्घाटन किया।
महम खंड के भराण जिंदराण (सदनसर तालाब), फरमाणा खास (धामा वाला तालाब), किशनगढ़ (मेरु वाला तालाब), मोखरा खास (मंडाली तालाब), निंदाना खास (कालसर तालाब) तथा सीसर खास (गुगाना तालाब) के जीर्णोद्धार पर 4.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले में 18 अन्य तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य प्रगति पर है।
अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत गंदे पानी की निकासी, गाद हटाना, तालाबों के किनारों का सुदृढ़ीकरण, पौधारोपण, बेंच स्थापना सहित सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, पुनर्जीवित सरोवरों का नामकरण शहीदों के सम्मान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगराधीश श्री शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री राजपाल चहल, ब्लॉक समिति चेयरमैन श्री नवनीत राठी, श्री नीरज, श्री टीनू, पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता श्री नवीन कुमार तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
