June 27, 2026

मानसून से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 30 जून से पहले जिले की सभी प्रमुख ड्रेनों एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

ड्रेनों की सफाई एवं गाद निकासी
पंप सेट, साइफन पंप एवं अन्य उपकरणों की कार्यशीलता की जांच
जलभराव संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंप व जनरेटर की व्यवस्था
आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों द्वारा नियमित क्षेत्रीय निगरानी
सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *