June 24, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 की समीक्षा बैठक एसडीएम में आयोजित हुई

एसडीएम कम 58-तोशाम विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) संदीप कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की समीक्षा बैठक एसडीएम में आयोजित हुई। एसडीएमने बैठक में एईआरओ, सुपरवाइजरों व बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पुनरीक्षण कार्य कीबूथ वाइज समीक्षा करके निर्देश दिए कि वे एसआईआर का कार्य पूरी गंभीरता, निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से आंन लाइन जरूर करें।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने एईआरओ, सुपरवाईजर व बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से न काटा जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें और निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *