June 24, 2026

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 11 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस से उप निरीक्षक हवा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य और करियर को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर पुलिस टीम एवं संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशा रोकथाम संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा पुलिस के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा संस्थान के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *