ट्रक- बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
दौलतपुर चौक, 14 जुलाई ( संजीव डोगरा ): चलेट गांव में बाइक – ट्रक की आमने सामने टक्कर होने से बाईक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह सड़क हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे उस समय हुआ जब तलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ सामने से आ रही बाइक की भिडंत हो गई। इस घटना में बाइक चालक कपिल (25) पुत्र जीत सिंह निवासी भद्रकाली गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया है। ट्रक चालक महिंद्र सिंह निवासी जटेड ज्वालामुखी के मुताविक वह अपनी साईड अपने गंतव्य की ओर जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही बाइक ट्रक के साथ टकरा गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दौलतपुर चौक एस. आई. सुरजीत सिंह की अगुवाई में हवलदार कमल कुमार, कांस्टेबल गुरमेल सिंह व अवतार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। इस सबंध में पुलिस ने एम.वी. एक्ट 279 व आई. पी. सी. की धारा 337 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी दौलतपुर चौक एस. आई. सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की इस संबध में बाइक चालक कपिल के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।
